Needless UI, Angular 22 के साथ काम करता है। कंपोनेंट स्टैंडअलोन डायरेक्टिव हैं, इसलिए कोई मॉड्यूल इम्पोर्ट नहीं करना पड़ता।

इंस्टॉल करें

ng add चलाएँ। यह Angular पैकेज के साथ Angular Aria और CDK भी जोड़ता है, जो कीबोर्ड और सुलभता से जुड़ा व्यवहार देते हैं, और स्टाइलशीट को आपके ग्लोबल स्टाइल में इम्पोर्ट कर देता है।

ng-add.sh
ng add @needless-ui/angular

इसके बजाय सब कुछ ख़ुद सेट करना हो, तो पैकेज जोड़ें, फिर नीचे दिखाए अनुसार स्टाइल इम्पोर्ट करें।

install.sh
pnpm add @needless-ui/angular @angular/aria @angular/cdk

स्टाइल इम्पोर्ट करें

स्टाइलशीट src/styles.css में सबसे ऊपर एक ही बार इम्पोर्ट होती है, वहीं जहाँ ng add उसे रखता है। अगर आपके ग्लोबल स्टाइल Sass में हैं, तो इसके बजाय @use '@needless-ui/css'; लिखें। स्टाइलशीट में डिज़ाइन टोकन और सभी कंपोनेंट शामिल हैं।

styles.css
/* src/styles.css */
@layer reset, nui, app;
@import '@needless-ui/css';

सब कुछ @layer nui के अंदर आता है। अगर आपकी ऐप में a { color: inherit } जैसे ग्लोबल रीसेट हैं, तो उन्हें nui से पहले घोषित किसी लेयर में रखें, ताकि वे कंपोनेंट के स्टाइल ओवरराइड न करें।

अगर आप Tailwind CSS इस्तेमाल करते हैं, तो nui को Tailwind की base लेयर के बाद और उसकी यूटिलिटी से पहले घोषित करें: तब उसका रीसेट कंपोनेंट के स्टाइल नहीं मिटा पाता, और यूटिलिटी क्लास फिर भी कंपोनेंट पर भारी पड़ती हैं। Tailwind मिलने पर ng add यह अपने-आप कर देता है।

styles-tailwind.css
/* src/styles.css */
@layer theme, base, nui, components, utilities;
@import '@needless-ui/css';
@import 'tailwindcss';

कंपोनेंट इस्तेमाल करें

ज़रूरी डायरेक्टिव उनके एंट्री पॉइंट से इम्पोर्ट करें और उन्हें अपने कंपोनेंट के imports में जोड़ें।

usage.ts
import { Component } from '@angular/core';
import { NuiButton } from '@needless-ui/angular/button';

@Component({
selector: 'app-root',
imports: [NuiButton],
template: `<button nuiButton (click)="save()">Save changes</button>`,
})
export class App {
save() {}
}

आगे क्या

लाइव उदाहरणों के लिए कंपोनेंट देखें, या उन्हें अपने ब्रैंड के मुताबिक़ ढालने के लिए थीमिंग गाइड पढ़ें।