कीबोर्ड इंटरैक्शन

कुंजीकार्रवाई
डाउन और अप ऐरोसूची खोलता है, फिर विकल्पों में आगे-पीछे ले जाता है।
Page Down और Page Upदस विकल्प आगे या पीछे ले जाता है।
Enterसक्रिय विकल्प चुनता है।
Alt + डाउन या अप ऐरोसूची खोलता या बंद करता है।
Escसूची बंद करता है; फिर टेक्स्ट साफ़ करता है, या clearable होने पर वैल्यू।
Backspaceखाली फ़ील्ड में आख़िरी चिप हटाता है।
लेफ़्ट ऐरोटेक्स्ट की शुरुआत से चिप पर ले जाता है (दाएँ से बाएँ लिखे टेक्स्ट में राइट ऐरो)। वहाँ Backspace या Delete चिप हटाता है।

सुलभता से जुड़े नोट

  • टेक्स्ट फ़ील्ड aria-autocomplete="list", aria-expanded और aria-controls वाला combobox है। फ़ोकस उसी में रहता है, और aria-activedescendant सक्रिय विकल्प की ओर इशारा करता है।
  • चिप नाम वाली एक सूची में होते हैं, और हटाने वाले हर बटन का नाम उसकी चिप से बनता है, जैसे “Remove Italy”।
  • “No matches” और लोडिंग पंक्ति स्टेटस संदेश हैं, इसलिए स्क्रीन रीडर उनकी घोषणा करते हैं।
  • इनपुट मेथड की कंपोज़िशन पक्की करने वाली कुंजियाँ, जैसे चीनी या जापानी के लिए, इनपुट मेथड पर छोड़ दी जाती हैं।